अगर आपका मन भी चटपटा खाने का मन कर रहा है तो हम आपके लिए भेलपुरी की रेसिपी लेकर आए हैं। इसका स्वाद चौपाटी जैसा लगेगा। तो आइए जानते हैं इसे आप कैसे बना सकते हैं।


आवश्यक सामग्री

- 4 कप मुरमुरा
- 2 बारीक कटे टमाटर
- 2 बारीक कटे प्याज
- 4 टेबलस्पून पुदीना चटनी
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- 4 टेबलस्पून इमली की खट्टी-मीठी चटनी
- 1 टेबलस्पून चाट मसाला पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 कप चना या मूंग दाल नमकीन
- 1/2 कप बारीक कटे अखरोट
- 1/4 कप सेव
- 12-15 पापड़ी

बनाने की विधि

- एक बर्तन में सारी सामग्री को डाल लें।
-इसके अंदर ऊपर बताए गए मसाले डालें और मिक्स करें।
- प्लेट में निकालें। साइड में पापड़ी रखकर सर्व करें।

Related News