मानसून शुरू होते ही बीमारियां भी शुरू हो जाती है। क्योकि मानसून में बारिश की वजह से इन्फेक्शन का बहुत डर रहता है। मानसून में बैक्टीरिया फैलने का सबसे ज़्यादा ख़तरा बना रहता है। इसके साथ साथ चेहरे पर दाग़ धब्बे और पिम्पल्स भी होने लगते हैं, जिससे चेहरे का निखार फीका पड़ जाता है। अगर आप इन समस्या से बचना चाहते है और आप अपनी त्वचा में दमकता हुआ निखार चाहते है तो अपनी चेहरे की देखभाल के लिए मानसून फ़ेस पैक को लगाएं और चेहरे की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाएं।

ड्राई स्किन यह मानसून फ़ेस बेस्ट है। इस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच जोजोबा ऑयल और 1 चम्मच शहद को मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं और जब यह पैक सूख जाएँ तो इसे पानी से धो लें।

दाग़ धब्बे मिटाने के लिए ये सबसे बेस्ट पैक है। इसको बनाने के लिए 2 चम्मच चन्दन पाउडर में 1/2 कप गुलाबजल और 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद इसे पानी से धो लें।

पिम्पल्स दूर करने के लिए 2 चम्मच ग्रीन टी को ब्लेंडर में ब्लेंड करके पाउडर बना लें।इस पाउडर में 1 चम्मच दही मिलाएं और इस फ़ेस पैक को चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। पिम्पल्स के लिए यह पैक फ़ायदेमंद है।

Related News