भारत के असम राज्य में पैदा हुई अन्नानास दुबई के बाजारों में धूम मचाने वाले है। दुबई के शेख को भारत का यह फल बेहद पसंद आया है और वे इसे खरीदने के लिए काफी उत्साहित भी हैं। भारतीय प्रशासन भी इस फल को दुबई तक पहुंचाने के लिए जोर-शोर लगा हुआ है। कछार जिले के लखीपुर में स्थित किसान उत्पादन समिति और जिला प्रशासन अब अनानास को दुबई तक पहुंचाने वाले हैं।

कछार के उपायुक्त के अनुसार अनानास के निर्यात के संबंध में एक प्रयोगात्मक पहल शुरू की है। उनका यह एक्सपेरिमेंट अगर सक्सेसफुल रहता है तो बराकघाटी के अन्नानास को भी दुबई भेजा जाएगा। बता दें कि इसके बाद 8 हजार मीट्रिक टन अनानास को दुबई भेजा जाएगा और यह वाकई व्यापार के तौर पर काफी बढ़िया है।

इस से किसानों को काफी अधिक लाभ होगा। किसानों को अब अच्छी गुणवत्ता उत्पाद के लिए भी शिक्षित किया जाएगा। इसके बाद, भारत और दुबई के बीच अनानास का व्यपार लाखों और करोड़ों में होगा जो कि भारत की अर्थव्यवस्था के लिए काफी अच्छा है।

Related News