ब्रिटिश अखबार मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं यौन क्रिया के दौरान एक सेशन में लगातार 20 बार चरम सुख तक पहुंचने के बाद ही संतुष्ट होती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2 फीसदी महिलाएं लगातार 20 बार चरम सुख तक पहुंचती हैं, वहीं 8 फीसदी लगातार 10 बार चरम सुख के बाद ही संतुष्ट होती है।

सेक्सुअल एक्सपर्ट डॉ डेल्विन और डॉ क्रिस्टीनी वेबर ने एक ऑनलाइन सर्वे के बाद यह रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इस सर्वे में 20 से 24 साल 1,250 लड़कियों ने हिस्सा लिया था। इस सर्वे में इन लड़कियों से कामोत्तेजना के बारे में सवाल किया गया था।

डॉ डेवलिन के अनुसार, यौन क्रिया में हर बार चरम सुख तक पहुंचना आसान नहीं होता है। इस सर्वे में 70 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि वह कई बार चरम सुख का आनंद ले चुकी हैं।

रिसर्च के मुताबिक, औरतों में स्खलन एक आम बात है। सर्वे में शामिल आधे से ज्यादा महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्हें सेक्सुअल लाइफ में इसका अनुभव हुआ है।

इस सर्वे से यह जाहिर होता है कि आप अपने पार्टनर से सेक्स लाइफ को लेकर डिस्कस करें। तथा उनकी पसंद और नापसंद को जानें। इससे आपकी सेक्स लाइफ सुखमय होगी।

Related News