दोस्तों, आप सोच रहे होंगे केवल ग्रामीण या अनपढ़ लोग ही अंधविश्वास करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, दुनिया के हर क्षेत्र के ज्यादातर लोगों में यह बात देखी जा सकती है। आज हम आप से बॉलीवुड के कुछ सुपरस्टार्स की बात करने जा रहे हैं, जो अपनी लाइफ में कामयाब होने के लिए कौन-कौन से टोटके अपनाते हैं।

अमिताभ बच्चन
बता दें कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जब वह आर्थिक संकटों से घिर गए थे। इसके बाद उन्होंने ​ज्योतिष और पंडितों की सलाह पर कुछ अंगूठियां पहनी। अमिताभ बच्चन को दोनों हाथों में घड़ियां पहने भी देखा जा चुका है। इस बारे में पूछने पर कहते हैं कि वह अभिषेक के लिए दूसरे हाथ में घड़ी पहनते हैं।

शाहरुख खान
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। शाहरुख खान 555 नंबर को खुद के लिए लकी मानते हैं। शाहरुख की ज्यादातर कारों पर यह नंबर मिलेगा।

सलमान खान
बॉलीवुड में जब सलमान खान का करियर ठीक से नहीं चल रहा था, तब उनके पिता सलीम खान ने उन्हें एक ब्रेसलेट दिया था, जिसमें फिरोजा रंग का एक पत्थर लगा हुआ है। बताया जाता है कि तब से लेकर आज तक उन्होंने इस ब्रेसलेट को हाथ से नहीं उतारा। अब तो यह फैशन बन चुका है, सलमान के फैन्स भी अब वैसा ही ब्रेसलेट पहनते हैं।

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार से जुड़ा अंधविश्वास कुछ अजीब है। उनका मानना है फिल्म रिलीज होने के समय जब भी वह भारत में रहते हैं, तब उनकी मूवी ऑफिस पर कमजोर व्यवसाय करती है। इसलिए वह भारत से बाहर चले जाते हैं।

रितिक रोशन
दोस्तों, आप इस बात को जानते होंगे कि रितिक रोशन के हथेली में एक अंगूठा अतिरिक्त है। डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी कि ऑपरेशन के जरिए वे इस अंगूठे को हटा सकते हैं। लेकिन रितिक रोशन इसके लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि यह अतिरिक्त अंगूठा उनके लिए लकी है। बता दें कि रितिक रोशन मेकअप के दौरान कई सालों से एक ही पुराने आईने का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। मेकअपमैन बहुत जतन से उनके आईने को साथ रखता है।

Related News