धार्मिक शास्त्रों में यह बताया गया है कि हमें गुरुवार के दिन किन चीजों से परहेज करना चाहिए। गुरुवार का दिन देवगुरू बृहस्पति का दिन है। बृहस्पति ज्ञान, धन, धर्म, वृद्धि एवं संतान आदि का कारक है। खासकर स्त्री वर्ग के विवाह और पुरुष की आजीविका की परेशानी गुरु दूर करते हैं। इस दिन कुछ विशेष तरह के काम करने की मनाही होती है।

महिलाएं अगर अपना सिर धोती हैं या बाल कटाती हैं तो इससे बृहस्पति कमजोर होता है और पति व संतान की उन्नति रुक जाती है।

गुरुवार को केले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए और शुद्ध घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण करना चाहिए।


गुरु ग्रह को जीव भी कहा जाता है। गुरुवार को नाखून काटने और शेविंग करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस दिन लक्ष्मी-नारायण का एक साथ पूजन जीवन में खुशियां आती है। पति पत्नी के बीच कोई झगड़े हो तो दूर होते हैं और इसके अलावा धन भी बढ़ने लगता है।

इस दिन आपको अधिक वजनदार कपड़ों को धोना या घर से कबाड़ को नहीं निकालना चाहिए। इससे बच्चों और परिवार के सदस्यों की शिक्षा, धर्म-कर्म आदि का प्रभाव कमजोर हो जाता है।

Related News