pc: tv9hindi

मई के महीने में कई जगहों पर तापमान 47 डिग्री तो कहीं 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इतनी तेज गर्मी न हमारे शरीर के तापमान संतुलन के लिए बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी जोखिम पैदा कर सकती है। शरीर के तापमान को संतुलित रखने के लिए सिर्फ़ ठंडा पानी या आइसक्रीम जैसे ठंडे पेय का सेवन करना ही पर्याप्त नहीं है; इससे बीमारियाँ हो सकती हैं। इसलिए आपको अपने खाद्य पदार्थ में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो आपको अंदर से ठंडा रखें और ऊर्जा प्रदान करें, नहीं तो हीट स्ट्रोक का जोखिम हो सकता है।

बढ़ते तापमान के बीच हीट स्ट्रोक और डायरिया से बचने के लिए आपको अपने आहार में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो पोषण से भरपूर जो और आपको ठंडक भी दे। मसाले जहाँ स्वाद बढ़ाते हैं, वहीं कुछ मसालों में ठंडक देने वाले गुण होते हैं जो गर्मियों में आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

सौंफ का करें सेवन
गर्मियों में सौंफ का सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है। आपको सौंफ का शर्बत पीना चाहिए। यह न सिर्फ़ आपकी सेहत के लिए फ़ायदेमंद है बल्कि आपके शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। आप इसकी चाय भी पी सकते हैं या इसे चबा भी सकते हैं।

हरी इलायची

हरी इलायची गर्मियों में मतली और उल्टी की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद है। आप इसे दूध में मिला सकते हैं या खाने के बाद एक या दो इलायची चबा सकते हैं। यह पेट की गर्मी को भी शांत करने में मदद करती है।

धनिया
ताजा धनिया और इसके बीज का आमतौर पर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। दोनों ही शरीर के आंतरिक तापमान को ठंडा रखने में मदद करते हैं। धनिया के बीजों का पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है।

अमचूर पाउडर
गर्मियों में आम बहुत लोकप्रिय हैं, मसालों में अमचूर पाउडर का उपयोग आपको ताज़गी का एहसास कराता है। आप चटनी में इसका उपयोग करने के अलावा हाइड्रेटिंग ड्रिंक बनाने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

Related News