इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों को चाइनीज डिश बहुत ही पसंद आती है। आज हम आपको चाइनीज भेल बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
उबाले नूडल्स - दो कटोरी
शिमला मिर्च - एक बारीक कटी हुई
गाजर - दो बारीक कटी हुई
सोया सॉस - तीन टी स्पून
पत्ता गोभी - दो कप
शेजवान चटनी - दो टेबल स्पून
प्याज - दो लच्छे में कटा हुआ
लहसुन - आठ कली
टोमेटो सॉस - 1 टेबल स्पून
विनेगर - एक टी स्पून
काली मिर्च पाउडर - द टी स्पून
रिफाइंड ऑयल - तलने के लिए
नमक - स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम कर इसमें नूडल्स को कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर तल लें।
- अब पैन में रिफाइंड ऑयल डालकर इसमें लहसुन को भून लें।
- इसके बाद इसमें सारी सब्जियों को 5 मिनट फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस और शेजवान चटनी डालकर आंच बंद कर दें।
- अब इसमें फ्राइड नूडल्स में डालकर स्वाद लें।

PC: lifeberrys

Related News