चाय के साथ स्नैक्स में नमकीन को बहुत पसंद किया जाता हैं। चटपटी आलू का जायका भी सभी के मुँह में पानी ले आता है। आप चाहे तो इसे बाजार से लाने की बजाय घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप आलू सेव घर पर भी बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

- 2 आलू (उबले और मैश किए हुए)
- 1 कप बेसन
- 1 टीस्पून लालमिर्च पाउडर
- 1/4 कप चावल का आटा
- आधा टीस्पून जीरा पाउडर
- 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
- आधा टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 टीस्पून चाट मसाला
- आधा टीस्पून अमचूर पाउडर
- 2 टीस्पून तेल (मोयन के लिए)
- नमक स्वादानुसार
- तेल (तलने के लिए)



बनाने की विधि

- तेल को छोड़कर सारी सामग्री को मिलाएं।
- इसके बाद इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर नरम आटा गूंध लें।
- फिर आपको कड़ाही में तेल गरम करना है। चिकनाई लगे सेव मेकर में गुंधा हुआ बेसन डालकर गरम तेल सेव में डालें।
- इसे आपको धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लेना है।
- टिश्यू पेपर पर निकाल लें।
- ठंडा होने पर हाथों से सेव को बारीक़ तोड़ लें।
- चाय के साथ कुरकुरे सेव सर्व करें।

Related News