हलवा एक ऐसी डिश है जो सभी को बेहद पसंद होती है। इसे बनाने का अलग अलग क्षेत्र में अलग अलग तरीका है। हलवा सूजिम चीनी, घी और इलायची मिला कर तैयार किया जाता है।

कई त्योहारों के दौरान हलवा का भोग देवताओं को प्रसाद के रूप में लगाया जाता है। इसे आप आसानी से अपने घर में बना सकते है। आज हम आपको इसे बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।


सूजी हलवा की सामग्री
सूजी – 2 कप
आवश्यकता अनुसार पानी
घी – 1 कप
पिसी हुई हरी इलायची – 1/2 टेबल स्पून
चीनी – 2 कप

गार्निश करने के लिए

कटे हुए बादाम 1 बड़ा चम्मच

सूजी का हलवा बनाने की विधि

इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को आपको धीमी आंच पर रखना है इसके बाद आपको इसमें घी डालना है। जब घी पूरी तरह से पिघल जाए तो सूजी डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें।

इस बीच, धीमी आंच पर एक और पैन गरम करें। इसके बाद इसमें आपको पानी डाल कर उबाल आने देना है। जब ये उबलने लगे तो चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

सूजी हल्का ब्राउन होने पर इसमें हरी इलायची पाउडर और चीनी का घोल डाल दीजिए। सूजी के मिक्सचर को अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद सूखे मेवों से गार्निश करें और गर्मागर्म परोसें।

Related News