आज साल 2021 का आखिरी दिन हैं और सभी नए साल 2022 का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं। कई लोग न्यू ईयर पर पार्टी भी आयोजित कर रहे होंगे। ऐसे में आप स्वादिष्ट पनीर कोरमा बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

आवश्यक सामग्री

पनीर - 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा)
प्याज - 1 (कटा हुआ)
टमाटर - 2 (कटे हुए)
सूखी मिर्च - 2
काजू - 4-5
दालचीनी की छड़ी - 1
लौंग - 2
तेज पत्ता - 1
धनिया पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
दही - 1/4 कप
नमक - स्वाद अनुसार



बनाने की वि​धि

- पैन में टमाटर,सूखी लाल मिर्च, प्याज, अदरक, लौंग, लहसुन, दालचीनी, तेज पत्ता भूनें।
- भुनने के बाद मसाले को पकाकर ग्रेवी बनाएं।
- फिर एक अलग पैन में तेल गर्म करके पनीर फ्राई करें।
- अब ग्रेवी में काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर और नमक मिलाकर पीसते हुए मिक्स करें।
- इसमें थोड़ा सा दही डालकर कुछ देर पकाएं।
- अब इसमें पनीर डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट और फिर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
- आपका पनीर कोरमा बनकर तैयार है।
- इसे सर्विंग डिश में निकालकर प्याज से गार्निश करके रोटी, परांठे, नान के साथ सर्व करें।

Related News