बच्चों के पसंदीदा फ़ूड में पिज्जा सबसे पहले आता है। लेकिन पिज्जा में मैदा होता है जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए पिज्जा ऑमलेट की रेसिपी लेकर आए हैं। जानते है रेसिपी के बारे में।

आवश्यक सामग्री

अंडे - 4
मशरूम - 50 ग्राम
पनीर - 100 ग्राम
ओरिगानो - 1/2 छोटा चम्मच
जैतून का तेल - 2 छोटे चम्मच
चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
जैतून - 2-3 (कटे हुए)
प्याज - 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
काली मिर्च - स्वाद अनुसार
टोमैटो सॉस - जरूरत अनुसार
पास्ता सॉस - जरूरत अनुसार

बनाने की वि​धि

- सबसे पहले पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें।
- इसके बाद इसमें सब्जियां 5 मिनट तक भूनकर अलग निकाल लें।
- फिर आपको एक बॉउल में अंडे फोड़ने हैं।
- अब अंडों में ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, नमक, काली मिर्च डालकर फेंटे।
- पैन में बचा हुआ तेल गर्म करके अंडों का मिक्सचर इसमें डाल कर फैलाएं।
- इसे दोनों ओर से 2-3 मिनट तक पकाएं।
- ऑमलेट के ऊपर टोमैटो और पास्ता सॉस लगाएं।
- फिर आपको इसमें =ऊपर से सब्जियां, पनीर व मसाले डालें।
- आपको आमलेट को सुनहरा भूरा होने तक ग्रिल करना है।
- इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर गर्मागर्म सर्व करें।

Related News