गर्मी के मौसम में हम सभी आम या फिर मैंगो जूस, शेक आदि का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मैंगो बर्फी का सेवन किया है? आज हम आपके लिए मैंगो बर्फी की ही रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 250 ग्राम मावा
- 1/4 कप मैंगो पल्प
- 1/4 कप शक्कर
- थोड़ा-सा केसर
- इलायची पाउडर
- आधा टीस्पून पिस्ता-बादाम (कटे हुए)


बनाने की विधि

- कड़ाही में मावा डालकर धीमी आंच पर घी छोड़ने तक भून लें।
- शक्कर और मैंगो पल्प डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
- फिर केसर-इलायची पाउडर मिलाकर चिकनाई लगी थाली में फैलाएं।
- पिस्ता-बादाम से सजाकर बर्फी को सेट होने के लिए रखें। मनपसंद आकार में काटकर सर्व करें।

Related News