नवरात्रि का पावन पर्व जारी हैं जिसमें मातारानी को विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाते हैं। आप मातारानी को पेड़े का भोग लगा सकते हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए खोए पेड़े बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कम मेहनत में तैयार हो जाएगा।

आवश्यक सामग्री

खोया - 1 कप (कद्दूकस किया)
गुनगुना दूध - 3 बड़े चम्मच
चीनी - 1/4 कप
देसी घी - 1,1/2 बड़े चम्मच
केसर - 6 से 7 धागे
पिस्ता - जरूरत अनुसार (कटे हुए)
इलायची पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच

बनाने की विधि

- आपको सबसे पहले दूध में केसर मिलाकर अलग रख देना है।
- इसके बाद एक पैन में घी गर्म करके उसमें खोया 10-15 मिनट तक धीमी आंच में खोया भूनें।
- इसके बाद इसके अंदर केसर वाला दूध और चीनी मिलाएं।
- फिर आपको इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और मावा पैन का किनारा छोड़ने तक पकाएं।
- तैयार मिक्सचर को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए रख दे।
- अब हाथों पर थोड़ा घी लगाएं और थोड़ा-थोड़ा मिक्शचर लेकर पेड़े बनाएं।
- इसे पिस्ता से गार्निश करके प्लेट में रखें और देवी मां को भोग लगाएं।

Related News