गुजराती फ़ूड बहुत से लोगों को बहुत पसंद आता है। ऐसे में आज हम आपके लिए गुजरात की मशहूर डिश खांडवी की Recipe लेकर आए हैं। लोगों को इसे घर पर बनाने में समस्या होती है। लेकिन इसे आप आसानी से माइक्रोवेव में आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसकी रेसिपी के बारे में।

आवश्यक सामग्री

बेसन - 3/4 कप
अदरक पेस्ट - 1/4 छोटा चम्मच
दही - 3/4 कप
हींग - चुटकीभर
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
पानी - जरूरत अनुसार



तड़के के लिए सामग्री

करी पत्ते - 3 से 4
नारियल पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
राई - 1 छोटा चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया - जरूरत अनुसार
नमक - स्वाद अनुसार

बनाने की विधि

- एक बाउल में दही, अदरक का पेस्ट, बेसन, हल्दी पाउडर और नमक डालकर फेंट लें।
- तब तक माइक्रोवेव को प्रीहीट करें।
- अब बेसन के घोल को माइक्रोवेव सेफ बाउल में डालकर 5 मिनट तक माइक्रोवेव में रखें। इसे बीच-बीच में एक बार चलाएं।
- तैयार मिक्सचर को थाली या साफ किचन स्लैब पर चिकना करके फैलाएं।
- 4-5 मिनट में मिक्चर ठंडा होकर जमने लगेगा।
- अब जमी परत को चाकू की मदद से चौड़ी पट्टियों में काटें और गोल रोल कर लें।
- अब दोबारा माइक्रोवेव सेफ बाउल में तेल, राई, हींग और करी पत्ता डालकर 2 मिनट तक माइक्रोवेव में रखें।
- तैयार तड़के को खांडवी पर डालकर नारियल पाउडर और धनिए से गार्निश करके सर्व करें।

Related News