तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से अब यहाँ के हालात काफी बिगड़ चुके हैं। लोग इस देश को छोड़ कर भाग जाना चाहते हैं लेकिन कामयाब नहीं हो पा रही हैं। वहां से भारत लौटी एक महिला ने तालिबान का जो खौफनाक सच बताया है वो आपका दिल दहला देगा। महिला का कहना है कि तालिबानी घर-घर जाकर 12 साल के ऊपर की लड़कियों को तलाश रहे हैं। इसके अलावा वो मरी हुई लड़कियों को भी नहीं बक्श रहे हैं।


जिस महिला ने ये सच बताया है वो अफगानिस्तान की पुलिस सेवा में रह चुकी है। इस महिला का नाम मुस्कान है और उसने खुलासा किया कि – ‘तालिबान को लड़कियों के ज़िंदा या मुर्दा होने का कोई फर्क नहीं पड़ता, वे सिर्फ जंग के तोहफे के तौर पर 12 साल से ऊपर की लड़कियों को ढूंढ रहे हैं।


काबुल और अफगानिस्तान के बाकी हिस्सों में तालिबान की एंट्री के बाद से ही महिलाओं के लिए हालात बहुत मुश्किल हो चुके हैं. तालिबानी छोटी बच्चियों से लेकर महिलाओं तक को सेक्स स्लेव बनाने के लिए घर-घर ढूंढ रहे हैं। यहाँ तक कि उन्होंने ये भी कहा कि कोई महिला काम के लिए बाहर जाती है तो उसके परिवार को नहीं छोड़ा जाएगा। तालिबानी या तो औरतों को सेक्स स्लेव बनाते हैं या फिर उन्हें गोली मार देते हैं।

महिलाओं और बच्चियों को जबरन उनके घर से उठाकर जबरदस्ती उनकी शादियां कराई जा रही हैं और रेप भी किया जा रहा है। तालिबानी अविवाहित या विधवा औरतों को ‘ग़नीमत’ या जंग का तोहफा मान रहे हैं।

Related News