गणपति जी का जन्मोत्सव 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाना हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने के साथ उन्हें कई तरह के पकवान का भोग भी लगाया जाता है। आज हम आपको कोकोनट बर्फी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाना बेहद आसान है। तो आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

सूखा नारियल (कसा हुआ) - 1 कटोरी
घी - 1/2 कप
मावा (खोया) - 1 कप
इलायची पाउडर - एक चुटकी
चीनी - 1 कप
पानी - चाशनी बनाने के लिए

बनाने की विधि

चीनी लेकर इसे पानी में उबाल कर चाशनी बना लें। फिर इसमें सूखा नारियल (खोपरा) डाल दें और उसे अच्छी तरह से मिला लें। गैस को मीडियम आंच पर रखें। इसके बाद आपको इसमें घी और खोया डालकर अच्छे से मिला लेना है। इस मिक्सचर में गांठ न पड़े इसके लिए यह ध्यान रखें कि इसको लगातार चलाते रहें।

इसके बाद आपको इसमें इलायची पाउडर डालना है और अच्छे से मिला लेना है। जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। प्लेट को पहले से ही घी लगाकर रखें। अब प्लेट से इस मिक्सचर को निकालें और थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऊपर से थोड़ा सा घी लगा दें। अब इसे अच्छे से फैलाकर उसे बर्फी का आकार देकर काट लें। कुछ देर में बर्फी जम जाएगी। अब इसे निकालकर लोगों को सर्व करें।

Related News