हस्तरेखा के माध्यम से हमें कई चीजों के बारे में जानकारी मिलती है। जीवन रेखा लाइफ और सेहत से जुड़ी कई जानकारियां के बारे में बताती है। हथेली पर जीवन रेखा अंगूठे और तर्जनी अंगुली (इंडेक्स फिंगर) के बीच से आरंभ होकर कलाई के पास जाकर मिलती है। आज हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

– जिन लोगों की हथेली में जीवन रेखा नहीं बनती हैं तो ये जरा भी अच्छा संकेत नहीं होता है। इसे खराब सेहत, दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी और छोटा जीवन की तरफ इशारा माना जाता है।

– अगर जीवन रेखा गहरी और लंबी हो तो ऐसे व्यक्ति क जीवन काफी लंबा होता है। इसके अलावा ऐसे लोगों को रोगप्रतिरोधक श्रमता भी काफी अधिक होती है।

– छोटी जीवन रेखा वाला व्यक्ति शर्मीले स्वभाव का व्यक्ति होता है।

– अगर जीवन रेखा मोटी हो तो आप अपने शारीरिक बल के कारण मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।

– जीवन रेखा जंजीरनुमा की तरह बनती है ऐसा व्यक्ति हर समय बीमारियों से पीड़ित रहता है।


– जीवन रेखा के अंत में अगर किसी व्यक्ति के हाथ में क्रास का निशान बना होता तो उसे मरते समय कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Related News