आज हम आपको विज्ञान से जुड़े ऐसे फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर आप भी भरोसा नहीं कर पाएंगे। ये फैक्ट्स वाकई में काफी आश्चर्यजनक है। आप इन फैक्ट्स पर नजर डाल सकते हैं।

1. डायनासोर के बारे में तो हम सभी ने सुना है लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वैज्ञानिक इस बात का पता आज तक नहीं लगा पाए हैं कि डायनासोर का रंग क्या था। जो भी डायनासोर के रंग फिल्मों आदि में दिखाए जाते हैं वे केवल एक अनुमान हैं।

2. शुक्र एक ग्रह है और यहाँ का एक दिन पृथ्वी के एक साल से भी बड़ा होता है।

3. शनि ग्रह का घनत्व काफी कम है। इसके कम घनत्व के कारण यदि शनि ग्रह को एक पानी के बड़े बर्तन में डाला जाए तो यह तैरने लगेगा।

4. बृहस्पति इतना बड़ा ग्रह है कि यदि सभी ग्रहों को आपस में जोड़ दिया जाए तो वह मिल कर भी बृहस्पति के बराबर नहीं होंगे।

5. हवा तब तक आवाज नहीं करती जब तक कि यह किसी चीज के विपरीत ना चलें।

6. अगर हम प्रकाश की गति से अपने नजदीकी गैलेक्सी में जाना चाहें तो भी इसमें 20 साल का समय लगेगा। यह समय वाकई काफी अधिक है।

7. आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि एक मध्यम आकार के बादल का वजन 20 हाथियों के बराबर होता है।

8. अगर आप अंतरिक्ष में जायेंगे तो आप दम घुटने के बजाय शरीर के फटने से मर जाएंगे क्योकिं यहां हवा का दवाब काफी कम होता है।

9. जब अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष से वापस आते हैं तो उनकी ऊंचाई 2 इंच बढ़ जाती है क्योकिं रीढ़ की हड्डी से जुड़ी लचीली हड्डियां गुटवाकर्षण बल के कारण फैल जाती है।

Related News