इंटरनेट डेस्क। दूध में कई प्रकार के पौषक तत्व पाए जाते हैं, ये बात तो सभी जानते होंगे। ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसी कारण लोग सुबह-शाम इसका सेवन करते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि दूध सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है।

इसके माध्यम से त्वचा की चमक को बढ़ाया जा सकता है। नियमित रूप से रात को एक कटोरी में ठंडा दूध लेकर कॉटन की सहायता से एक पतली परत चेहरे पर लगा लगा लें।

इसके बाद अपने चेहरे की हाथों से मसाज कर लें। रात भर ऐसा ही रहने देने के बाद सुबह चेहरे को एक माइल्ड फेस वॉश से साफ कर लें। रोजाना ऐसा करने से आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा।

अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए आप आज से ही अपने घर में ऐसा कर सकते हैं।

Related News