आपने कई कारनामों के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको जिस कारनामे के बारे में बताने जा रहे हैं उसे सुन कर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल फ्लोरिडा के एक संगीतकार ने अपने अंकल के कंकाल को इलेक्ट्रिक गिटार में बदल दिया है। उसका दावा है कि उसके अंकल नर्क से उसे देख कर मुस्कुरा रहे होंगे।

लोग उन्हें और उनके गिटार को देखकर हैरान हैं और उनके वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। कई लोगों को तो प्रिंस के गिटार के पीछे की कहानी सुनकर भरोसा ही नहीं हो रहा है।


दरअसल अमेरिकी संगीतकार प्रिंस अपने अनोखे 'हेवी मेटल म्यूजिक' स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इसका श्रेय वो अपने अंकल को देते हैं। बीते दिनों उनके अंकल की मौत हो गई। इससे आहत प्रिंस ने उन्हें अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देने की ठानी। इसलिए उन्होंने अपने अंकल के कंकाल को ही गिटार में बदल दिया।

दरअसल अंकल की मौत के बाद उनके कंकाल को मेडिकल कॉलेज के छात्रों की प्रैक्टिकल पढ़ाई के लिए दान कर दिया गया था। जब कॉलेज का प्रेक्टिकल पूरा हो गया तो उनके परिवार ने इसका अंतिम संस्कार ना करने की सोची। ऐसे में प्रिंस ने कुछ इस तरह से अंकल को यादों में कैद करने की ठानी।


Related News