इंटरनेट डेस्क। गलत खान पीन और खराब लाइफ स्टाइल के कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण से कम उम्र में ही लोगों में बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किन कारणों से लोगों को इस प्रकार की परेशानियों का समय से पहले ही सामना करना पड़ जाता है।

चाय-कॉफी का बहुत ज्यादा सेवन करना भी इसका एक कारण है। कॉफी त्वचा को डीहाइड्रेट करने का कारण बनती है। इसके कारण समय से पहले झुर्रियां आ जाती है।

स्ट्रॉ से जूस या कोल्डड्रिंक पीने का प्रभाव भी त्वचा पर पड़ता है। इसके कारण होंठ सिकुड़ते हैं, जो झुर्रियों की वजह बन सकते हैं। सोने का गलत तरीका भी बुढ़ापे के लक्षणों का कारण बनता है। पेट के बल सोने से चेहरे पर झुर्रियां आती हैं। आपको इन बुरी आदतों से आज से ही दूरी बना लेनी चाहिए।

PC: saturn-health

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News