इंटरनेट डेस्क।
देश का हिमाचल प्रदेश राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो हिमालय की पहाडिय़ों में बसा एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है।

आज हम आपको किन्नौर घाटी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। किन्नौर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और आध्यात्मिक माहौल आपका मन मोह लेने में काफी है। पहाड़, बर्फ से ढकी चोटियां, फलों से लदे पेड़ और पहाड़ी जंगल का नजारा देखकर आप हैरान रह जाएंगे। अगर आपका गर्मी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

मध्य अप्रेल से जून का महीना यहां पर घूमने के लिए अच्छा माना जाता है। आपको आज ही यहां पर अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: navbharattimes

Related News