दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें उनके जीवन में दैवीय सहायता मिलती है। कुछ तो ऐसे हैं जिनके माध्यम से ऊपरी या दैवीय शक्तियां अच्छा काम करवाती हैं। लेकिन भला आपको कैसे पता चलेगा कि आपके ऊपर ईश्वरीय या देवी शक्ति है या नहीं? हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

दैवीय कृपा की ओर इशारा करते संकेत
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो मनुष्य हमेशा दूसरों का भला करता है, उस पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है, वह मनुष्य हालाकिं कभी कभी इस बात को समझ नहीं पाता है कि उस पर दैवीय शक्तियों का आशीर्वाद है।

इस संकेतों से पता चलती है दैवीय कृपा
1. शास्त्रों के अनुसार, अगर आपकी आंख रात में 3 से 5 बजे के बीच अचानक खुल जाती है तो समझ लें कि भगवान का आशीर्वाद आपके साथ है। उस समय दैवीय शक्तियां भ्रमण करती है।

2. शास्त्रों के अनुसार,यदि आपको बार बार मंदिर या किसी देव स्थान के ही सपने आते रहते हैं। सपने में आप खुद को आसमान में या देवी-देवताओं से वार्तालाप करते पाते हैं तो ईश्वरीय शक्ति की आप पर कृपा है।

3. यदि आपको आने वाली घटनाओं का पहले से ही ज्ञान हो जाता है या आपको पूर्वाभास हो जाता है तो आप समझ जाइए कि दैवीय शक्तियों की आप पर कृपा है।

4. अगर समाज में आपका मान-सम्मान है और लोग आपकी बात मानते हैं तो ये इस बात का संकेत है कि आप पर दैवीय शक्ति का आशीर्वाद है।

5. अगर रात को गहरी नींद में अचानक आपको अहसास हो कि कोई आपको आवाज लगा रहा है, लेकिन वहां पर कोई न दिखे तो समझ जाइए, आप को कोई अलौकिक शक्ति इशारा कर रही है।

6. जीवन में आपको अचानक से लाभ प्राप्त हो जाता है और सभी कुछ आपको बहुत आसानी से मिल जाता है, तो आप समझ जाइए कि दैवीय शक्तियां आपकी मदद कर रही हैं।

7. आप पूजा कर रहे हैं और यदि आपको लगे कि अचानक सुहानी हवा का झोंका या प्रकाश पुंज आ गया और शरीर में सिहरन दौड़ने लगे। ऐसा तो पहले कभी हुआ नहीं तो समझिए कि देवी या देवता आप पर प्रसन्न हैं।

Related News