र्मियों में आलूबुखारा आ जाता है और यह एक मीठा फल है, जिसका यदि गर्मियों में जूस के रूप में सेवन किया जाए तो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। प्लम में सुपरऑक्साइड होता है और इसे ऑक्सीजन रेडिकल भी कहा जाता है। अब आज हम आपको इसे खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

प्रतिरक्षा प्रणाली: बता दे की, शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए विटामिन सी आवश्यक है। आलूबुखारा में आवश्यक विटामिन होते हैं। दोपहर के समय बेर का जूस पीना शुरू कर दें, क्योंकि ऐसा करने से आपको सर्दी, खांसी या जुकाम नहीं होगा।

त्वचा: आपकी जानकारी के लिए बता दे की, जिस तरह विटामिन सी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, उसी तरह यह त्वचा के लिए भी माना जाता है। बेर का जूस पीने से आप अपनी त्वचा को अंदर से स्वस्थ बना सकते हैं। इसके साथ ही त्वचा की रंगत को भी निखारा जा सकता है।

बता दे की, बढ़ती उम्र या किसी अन्य कारण से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। उन्हें मजबूत बनाने के लिए आप आलूबुखारे का जूस पी सकते हैं। कैल्शियम हड्डियों को फिर से मजबूत करता है और उन्हें स्वस्थ भी रखता है।

Related News