25 अक्टूबर के दिन देश भर में धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। धनतेरस हिन्दुओं के लिए एक खास पर्व है जो दिवाली से 2 दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन सोना, चांदी, पीतल, बर्तन आदि की खरीदारी की जाती है। आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि आपको धनतेरस के दिन किस समय खरीदारी करनी चाहिए।

इसके अलावा हम आपको धनतेरस की पूजा से जुड़े शुभ मुहूर्त के बारे में भी बताने जा रहे हैं। अगर आप इस शुभ मुहूर्त पर ही खरीदारी करते हैं और पूजा करते हैं तो जीवन में बरकत ही बरकत होगी।

धनतेरस पर सोना चांदी ही नहीं बल्कि इस साधारण चीज को खरीदने से होती है बरकत

शुभ मुहूर्त पर पूजा करने से मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और धन्वंतरि तीनों की कृपा बनी रहती है। इसलिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना जरूरी है।

दिवाली आने तक घर में रोज सुबह करें यह 4 काम, प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

धनतेरस शुभ मुहूर्त और पंचांग
धनतेरस तिथि- 25 अक्टूबर
त्रयोदशी तिथि प्रारंभ- शाम 7 बजकर 8 मिनट
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 26 अक्टूबर दोपहर 3 बजकर 36 मिनट पर

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 43 मिनट से लेकर 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

दिवाली के दिन ऐसे करें प्रवेश द्वार की सजावट मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

धनतेरस पूजा मुहूर्त- 25 अक्टूबर 2019
शाम 7. 08 मिनट से 08. 14 तक
प्रदोष काल- शाम 05.38 मिनट से रात 08.13 तक
वृषभ काल- शाम 06 .50 मिनट से रात 08 .45 मिनट तक

धनतेरस के दिन खरीदें ये चीजें
धनतेरस पर सोना,चांदी, पीतल, स्टील के अलावा झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ होता है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की प्रथा है ऐसा माना जाता है झाड़ू मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय होती है।

Related News