सभी चाहते हैं कि उनके पास पैसे की कोई समस्या ना रहे। लेकिन समय एक सा नहीं रहता है। कभी हमारे पास पैसा रहता है वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि हमारे पास पैसा ना रहे लेकिन कई लोगों को हमेशा ही आर्थिक रूप से जुडी समस्याओ का सामना करना पड़ता है। लेकिन आप कुछ उपाय कर के इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी जी को समर्पित है।ऐसे में अगर आप उनकी पूजा करें तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। शुक्रवार को कुछ साधारण से उपाय किए जाएं तो इससे मां लक्ष्मी जी की कृपा तुरंत व्यक्तियों को प्राप्त होती है।

कौड़ियां करें अर्पित

माता लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए आपको कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करनी चाहिए। मां लक्ष्मी जी को कौड़ियां बेहद प्रिय हैं। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। आप सावन शुक्रवार के दिन सात कौड़ियां लीजिए, उसके बाद उन्हें अर्पित कर माता लक्ष्मी जी की पूजा करें। जब पूजा समाप्त हो जाए तो प उन कौड़ियों को लेकर एक लाल रंग के कपड़े में बांध लें और उसको अपने घर के किसी कोने में छोटा सा गड्ढा खोदकर उसके अंदर दबा दीजिये। इस उपाय को करेंगे तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहेगी।

मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी का अभिषेक करें

शुक्रवार के दिन केसर वाले दूध से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी का अभिषेक करना चाहिए। इस से मां लक्ष्मी अपनी कृपा आप पर बसराएगी। इस से घर में शांति भी रहेगी।

केसर का उपाय

शुक्रवार के दिन सुबह के समय जल्दी उठ जाएं। नाहा धो कर अच्छे और साफ़ कपडे पहन लें। पूजा करने के दौरान एक कटोरी में गाय का दूध और थोड़ा घी लें और इसके अंदर केसर मिला लीजिए। इस केसर तिलक को अपने और परिवार के सदस्यों के माथे पर लगाएं। इस उपाय को करने से आमदनी के नए साधन बढ़ते हैं। इस से रुका हुआ धन भी आपको वापस मिलेगा।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

पीपल के पेड़ पर मां लक्ष्मी जी का वास माना जाता है। इसलिए शुक्रवार की शाम को पीपल के पेड़ की पूजा जरूर कीजिए। इस से माता लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है और धन की कमी दूर होती है। आप जल में दूध मिलाकर पेड़ पर अर्पित कीजिए और गाय के घी का एक दीपक पेड़ के पास जलाएं।

Related News