लाइफस्टाइल डेस्क। प्रेगनेंसी में गर्भवती महिला के द्वारा खाया गया हर निवाला उसके शिशु को भी पहुंचता है, इसलिए गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान हर चीजों का सेवन ध्यानपूर्वक और सोच समझ कर करना चाहिए। अधिकतर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान गोंद के लड्डू का सेवन करती है, हालांकि उनको इनके लाभ और हानि के बारे में पता नहीं होता है। आज हम आपको गर्भावस्था के दौरान गोंद के लड्डू का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.गर्भावस्था के दौरान गोंद के लड्डू का सेवन करने से गर्भवती महिला की रीढ़ की हड्डी मज़बूत बनती है साथ ही मांसपेशि‍यों की स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है।

2.गोंद का सेवन करने वाले लोगों में हार्ट अटैक का ख़तरा भी कम हो जाता है। यह दिल की बीमारियों का रिस्क भी कम करता है।

3.गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को एनिमिया, रक्त की कमी, थकान और कमज़ोरी की वजह से चक्कर आने लगते हैं। आयुर्वेद के अनुसार गोंद के लड्डू का सेवन करने से यह सभी समस्याएं दूर हो जाती है।

4.गोंद के लड्डू का सेवन करने से गर्भावस्था के दौरान माइग्रेन यानी कि सिर में दर्द में भी राहत मिलती है।

Related News