PC: abplive

शनि देव की पूजा के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। यदि आप शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। तेल का दान करने से ही शनिदेव प्रसन्न हो सकते हैं। इसी बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

शनिवार के दिन सूर्य पुत्र शनिदेव के नियमों का पालन करने से शनिदेव आपसे प्रसन्न रहेंगे। शनि को न्याय और अच्छे कर्म पसंद हैं। इसलिए शनिवार की पूजा विधि-विधान से करना बहुत जरूरी है।

PC: abplive

शनि देव की पूजा करने से पहले स्नान करना और साफ कपड़े पहनना जरूरी है। शनि की पूजा हमेशा पश्चिम दिशा की ओर मुख करके करनी चाहिए।

शनिदेव की पूजा के दौरान तेल चढ़ाते समय विशेष सावधानी बरतें। शनि देव को तिल का तेल, सरसों का तेल, दीपक, धूप और प्रसाद चढ़ाएं।

PC: abplive

शनिदेव को शमी वृक्ष के पत्ते और फूल चढ़ाएं। इन सभी नियमों का पालन करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसलिए उनकी पूजा में इन नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।

Related News