आज साल 2021 के जून महीने का दूसरा शनिवार है। मान्यता के मुताबिक आज दिन शनिदेव के साथ-साथ हनुमान जी का भी होता है। आज के दिन विधि- विधान से शनि देव और हनुमान जी की पूजा की मान्यता है।


शनि देव के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनिदेव के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आपको शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। हनुमान जी की पूजा करने से शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। हनुमान जी के भक्तों पर शनि देव का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।


आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। शनिदेव (Shani Dev) के प्रसन्न होने पर आपके जीवन के हर दुख का अंत हो जाएगा।

मान्यता के मुताबिक शनिवार को इन मंत्रों के जाप से सभी कष्ट दूर होते हैं।

तांत्रिक मंत्र- ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।
वैदिक मंत्र- ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।
शएकाक्षरी मंत्र- ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।
गायत्री मंत्र- ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।।

Related News