शास्त्रों और ज्योतिष विद्या के मुताबिक जिस महीने में लड़कियों का जन्म होता है वह महीना भी उनको बहुत भाग्यशाली बनाता है कुछ महीने इतने शुभ होते हैं कि अगर उस महीनों में किसी लड़की का जन्म होता है तो इसको बहुत ही शुभ माना गया है और इसके साथ ही उस लड़की को साक्षात लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है यह लड़कियां ना केवल अपने जन्म होने के घर के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं अपितु इन लड़कियों को शादी के पश्चात अपने ससुराल में भी बहुत खुशी मिलती है इनका ससुराल इनको बहुत अच्छा मिलता है।


फरवरी का महीना: जिन लड़कियों का जन्म फरवरी के महीने में होता है यह लड़कियां बहुत ही शांत स्वभाव की होती है इसके साथ ही यह बहुत बुद्धिमान भी होती हैं इन लड़कियों की शादी जहां होती है वह घर बहुत अच्छा होता है इसके साथ-साथ खूब सुख समृद्धि भी इन लड़कियों को प्राप्त होती है।

27 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों से चर्चा करने के बाद एक अहम् फैसला ले सकते है पीएम मोदी !


अप्रैल का महीना: जिन लड़कियों का जन्म अप्रैल के महीने में होता है यह लड़कियां साक्षात माता लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती हैं शास्त्रों के अनुसार इस महीने को बहुत शुभ माना गया है जिन लड़कियों का जन्म इस महीने में होता है,इन लड़कियों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है और जिस लड़के से इनकी शादी होती है उसका भी भाग्य खुल जाता है।

जून का महीना:जिन लड़कियों का जन्म जून के महीने में होता है यह बहुत ही किस्मत वाली होती है जबकि अंक शास्त्र के अनुसार यह महीना बच्चे के जन्म के लिए शुभ नहीं माना गया है परंतु अगर इस महीने में किसी लड़की का जन्म होता है तो वह साक्षात माता लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती है।

कोरोना वायरस से मरने वाले व्यक्ति के शरीर को जलाना सही या फिर दफनाना ?

सितंबर का महीना: जिन लड़कियों का जन्म सितंबर महीने में होता है इनकी कुंडली में चंद्र बुध और शुक्र तीनों ग्रहों का मिलन होता है जिसकी वजह से इस महीने में जन्म लेने वाली लड़कियां बहुत ही धनवान होती हैं इन लड़कियों को अपने भाग्य से सब कुछ प्राप्त होता है इनके पास कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

Related News