कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में घर से जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलना चाहिए और जब भी निकले तो मास्क पहनना ना भूलें। अब कई डॉक्टर्स अब डबल मास्क की सलाह दे रहे हैं। यानि आपको घर से निकलने पर 2 मास्क पहनने चाहिए जिस से आप संक्रमण से बच सके।

बहुत से लोग इस तरीके को अपना भी रहे हैं और डबल मास्क पहन कर ही बाहर निकलते हैं। हालांकि, डबल मास्क लगाने का भी एक तरीका होता है, कई लोग डबल मास्क पहन रहे हैं लेकिन उनका तरीका गलत है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि डबल मास्क किस तरह से लगाना चाहिए और इसे लगाने का सही तरीका क्या है?

सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल MyGovHindi पर एक वीडियो के माध्यम से मास्क लगाने का सही तरीका बताया गया है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अगर आप डबल मास्क पहनते हैं तो आप कोरोना के नए स्ट्रेन से बच सकते हैं.

कॉटन और सर्जिकल मास्क का करें इस्तेमाल
जब भी आप डबल मास्क लगा रहे हों, तो आपको एक कॉटन और एक सर्जिकल मास्क पहनना चाहिए। ये तरीका ही कारगर है आप एकसाथ 2 कॉटन मास्क पहन लेंगे तो ये कारगर नहीं है।

डबल मास्क लगाते वक्त पहले सर्जिकल मास्क पहने। उसके ऊपर कॉटन का मास्क लगा लें. ये सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।

Related News