लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों कई लोगों के चेहरे पर पिंपल्स या फिर किसी अन्य तरह के दाग धब्बे दिखाई देने लगते हैं जिनके कारण कई बार उन्हें शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। आज हम आपको चेहरे के दाग धब्बों को जड़ से सफाया करने के बेसन के अचूक उपाय बताने जा रहे हैं।

चेहरे के दाग धब्बों से निजात पाने के लिए बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगा ले और करीब 15 मिनट बाद हल्के हाथों से पकड़ते हुए छुड़ा लें, साथ ही साफ पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में तीन बार इस नुस्खे का उपयोग करने पर चेहरे के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे।

बेसन में शहद और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर लगा ले। करीब 10 मिनट बाद रगड़ते हुए इस पेस्ट को छुड़ाकर साफ पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में दो बार इस नुस्खे का उपयोग करने पर चेहरे पर पिंपल्स के निशान या फिर किसी अन्य तरह के दाग धब्बे भी जड़ से समाप्त हो जाएंगे।

Related News