आपने आज तक कई तरह के सनकी लोग देखे होंगे जिनको अपने शरीर को अलग ही लेवल पर जाकर मोडिफाई करने का भूत सवार होता है। हम आपको आज एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे अपने कान के छेद बढ़ाने की सनक है। इस महिला के सिर पर सनक सवार है कि उनके कानों का छेद इतना बड़ा हो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाए। इसके लिए वो अपने कानों के छेद को खींचती रहती है।

महिला को है अजीबोगरीब सनक
बियांका फेरो (Bianca Ferro) नाम की महिला इसके जरिये दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती है। उन्होंने 13 साल की उम्र से ही अपने कान के छेद को खींच-खींचकर बढ़ाना शुरू कर दिया था। अब तक उसके कानों के छेद 3.3 इंच लंबे हो चुके हैं। बियांका 24 साल की हैं, और अमेरिका के न्यू जर्सी में रहती हैं। वे एक टैटू आर्टिस्ट है।

बियांका को बॉडी मॉडिफिकेशन का काफी अधिक शौक है। उसे सब स्कूल में मोटा कह कर बेहद चिढ़ाते थे। बाद उन्होंने खुद को प्यार करना सीखा और दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए अपने कानों के छेद को बड़ा करने लगीं। वह बहुत बार अपने कानों के छेद को खींचती रहती थी। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने मां-बाप को भी नहीं दी थी

बियांका का कहना है कि वह अपने कान के जरिए विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहती हैं। उन्होंने अब तक अपने कान के छेद को खींच खींच कर 3.3 इंच लंबा कर लिया है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्हें अपना कान 4.1 इंच करना होगा।

Related News