इंटरनेट डेस्क। पनीर सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसकी कई प्रकार की डिश बनाई जा सकती है। आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट पनीर टिक्का बनाने की रैसिपी बताने जा रहे हैं। ये डिश सभी को पसंद आएगी। कुछ चीजें मिलाकर इसको स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

जरूरी सामग्री:
पनीर- पांच सौ ग्राम
टोमैटो सौस- चार बड़े चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- चार छोटे चम्मच
लालमिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच
औरिगैनो- आधा छोटा चम्मच
रिफाइंड ऑइल- दो बड़ा चम्मच
नमक- स्वाद के अनुसार

बनाने का तरीका:
-सबसे पहले पनीर को मोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म कर इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट भून लें।
- इसके बाद इसमें टोमैटो सौस, लालमिर्च पाउडर, नमक और फिर पनीर के टुकड़े भी डाल दें।
- इसमें पनीर को दोनों ओर से अच्छे से सेंक लें।
- अन्त में इसमें औरिगैनो डाल दें।
-इस प्रकार से आपके पनीर टिक्का बनकर तैयार हो जाते हैं।

Related News