अपने चहेरे पर निखार लाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। वह इसके लिए कई महंगे प्रोडक्स भी खरीद लेते हैं। हालांकि फिर भी कुछ लोगों को इसमें सफलता नहीं मिलती है।

आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आप अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं। दूध सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही चेहरे पर निखार लाने में भी बहुत ही उपयोगी है।

इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम चेहरे की चमक लाने में उपयोगी है। कच्चे दूध को 20 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद उसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा।

वहीं टमाटर भी चेहरे पर निखार लाने में बहुत ही उपयोगी है। एक चम्मच दूध में नींबू का रस और टमाटर मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। अब इसे कुछ समय के लिए चेहरे पर लगा लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा में निखार आएगा।

Related News