इंटरनेट डेस्क। श्रीखंड एक ऐसी चीज है जिसका हर कोई स्वाद लेना पसंद करता है। आज हम आपको इसे घर पर ही आसानी से बनाने की विधि बताने ज रहे हैं। इसका स्वाद सभी लोगों का दिल जीत लेगा। यह एक पारंपरिक पकवान, जिसका लाजवाब स्वाद सभी को पसंद आता है। आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसे बनाना कठिन नहीं है। कम समय में बनाने वाले केसर श्रीखंड को आपको जरूर ही बनाना चाहिए।

श्रीखंड बनाने के लिए जरूरी सामग्री
क्रीम - चार कटोरी
पनीर - चार कटोरी
दूध - आठ टेबल स्पून
केसर (भीगी) - एक टेबल स्पून
पिस्ता कटा - चार टेबल स्पून
दही (फेंटा हुआ) - एक टेबल स्पून
चीनी - आठ टेबल स्पून

इस विधि से घर पर ही बना लें स्वादिष्ट श्रीखंड
- स्वादिष्ट श्रीखंड बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक सूती कपड़े में दही को डालकर अच्छी तरह से इसका पानी निचोड़ लें।
- अब आप इस दही को एक बर्तन में डाल दें।
-अब मिक्सर की सहायता से दही में क्रीम और पनीर को एक साथ पीस लें।
- अब एक अन्य बर्तन में दूध, केसर, चीनी और पिस्ता मिला लें।
- अब इस दूध को 3 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा कर लें।
- तय समय के बाद दूध को दही वाले मिश्रण में मिलाकर 2 से 3 मिनट तक के लिए फेंट लें।
-अब आप इसमें बारीक कटे पिस्ता डाल दें।
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट केसर श्रीखंड बन जाता है।
-इसका स्वाद परिवार के सभी लोगों का दिल जीत लेगा।

PC: lifeberrys

Related News