इंटरनेट डेस्क। चने की दाल से कई प्रकार की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको चने की दाल से बनने वाली एक स्वादिष्ट मिठाई के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपने पहले कभी सोचा भी नहीं होगा। आज हम आपको घर पर ही चना दाल बर्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

चना दाल बर्फी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
चना दाल - तीन कप
दूध - छह कप
इलायची - 15
देसी घी - डेढ़ कप
चीनी - तीन कप
काजू - नौ टेबल स्पून
बादाम - नौ
पिस्ता कतरन - तीन टेबल स्पून

इस विधि से बना लें आप चना दाल बफ्री
- सबसे पहले चना दाल 2 घंटे पानी में भिगो दें।
- अब दाल को एक सूती कपड़े पर डालकर फैलाना होगा।
- अब आप एक कड़ाही में देसी घी गर्म कर इसमें चने की दाल को उसका रंग हल्का सुनहरा होने तक भुन लें।
- अब दाल को एक प्लेट में निकाकर ठंडी कर लें।
- कड़ाही के घी को एक बर्तन निकाल लें।
- अब दाल को मिक्सर में बारीक पीस लें।
- अब कड़ाही में दूध में चीनी मिलाकर पका लें।
-अब इसमें चने की दाल का पाउठर और घी मिला दें।
- अब इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पका लें।
- अब इसे घीर से चिकनी थाली या ट्रे में बराबर फैला लें।
- अब बादाम, काजू और पिस्ता कतरन इसके ऊपर डाल दें।
- बर्फी को सैट होने के बाद चाकू की मदद से मनपसंद आकार में काट लें।
-इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट बर्फी बन जाती है।

PC: lifeberrys

Related News