इंटरनेट डेस्क। ब्रोकली हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आज हम आपको घर पर ही ब्रोकली सूप बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। ये सर्दी के मौसम में सेहत के लिए लाभकारी होता है।

जरूरी सामग्री:
ब्रोकली - तीन
मशरूम - तीन कप
जीरा दरदरा पिसा - तीन टी स्पून
काली मिर्च पाउडर - चार टी स्पून
तेल - तीन टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
क्रीम - छह टेबलस्पून
हरा धनिया - छह टेबलस्पून

ये है विधि:
-सर्वप्रथम प्रेशर कुकर में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- अब इसमें जीरा और काली मिर्च पाउडर भूनें।
- अब बारीक कटी ब्रोकली को इसमें एक मिनट पकाने के बाद मशरूम डाल दें। -दो मिनट बाद आवश्यकतानुसार पानी और नमक डाल दें।
- अब इसे 2 सीटियां आने तक इसे पका लें।
- अब इस मिश्रण को ठंडा का ब्लेंड कर लें।
- अब इसमें धनिया पत्ती और काली मिर्च डालकर स्वाद लें।

PC: lifeberrys

Related News