इंटरनेट डेस्क। छेना से कई प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयां बनाई जाती हैं। आज हम आपको घर पर ही एक शानदार मिठाई छेना मालपुआ बनाने की आसान विधि बताने जा रहे है। जिसकी सहायता से आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आप कई चीजों से इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। आपको इस वीकेंड पर ये इस मिठाई घर पर ही बनाने का प्रयास जरूर करना चाहिए।

छेना मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
घर पर बना छेना - तीन कप
दूध - तीन कप
आटा - एक कप
सूजी - तीन चम्मच
पानी - तीन कप
हरी इलायची - आठ
बेकिंग सोडा - एक चम्मच
चीनी - तीन कप
इलायची पाउडर - एक चम्मच
तेल डीप फ्राई करने के लिए

इस विधि से आप घर पर ही बना लें छेना मालपुआ
- एक बड़े कटोरे में सबसे पहले आपको छेना, आटा, इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर छानना होगा।
- अब आप इसे गूंथ कर इसे गीले कपड़े से ढककर 15 मिनट के लिए अलग छोड़ दें।
- अब आपको शीरा बनाना होगा। इसके लिए एक बड़े पैन में चीनी, इलायची और पानी डालकर उबालना होगा। ये ज्यादा चिपचिपा नहीं होना चाहिए।
- अब कड़ाही में तेल गर्म कर करना होगा।
- आटे में दूध डालकर इसका बैटर तैयार कर लें।
- अब बैटर से कड़ाही में मालपुआ तल लें।
- अब इन्हें तुरंत ही शीरे में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
- अब आप इन्हें एक प्लेट में डाल लें।
-इस प्रकार से आपके मालपुआ तैयार हो जाते हैं।
-अब आप इनका स्वाद ले सकते हैं।

PC: lifeberrys

Related News