इंटरनेट डेस्क। दही हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। आज हम आपको दही पापड़ी चाट बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, जिसका चटपटापन आपको दीवाना बना देगा। इसका स्वाद आपने किसी शादी समारोह या बाजार में जरूर ही लिया होगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
मैदा - तीन कप
तेल - नौ छोटी चम्मच
जीरा - तीन छोटी चम्मच
भुना जीरा - तीन बड़ी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - तीन छोटी चम्मच
चीनी - तीन छोटी चम्मच
मीठी चटनी - 2 बड़ी चम्मच
हरी चटनी - तीन बड़ी चम्मच
तेल- आवश्यकतानुसार
दही - तीन कप ताजा
काला नमक - तीन छोटी चम्मच
अनारदाना - तीन बड़ी चम्मच
प्याज - तीन
बारीक सेव
नमक और चाट मसाला

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालकर इसमें नमक, जीरा और तेल मिलाकर पानी से गूंथ लें।
- आधे घंटे बाद इसकी मोटी पूरियां बेलकर तेल में फ्राई कर लेें।
- अब आप दही में नमक व चीनी मिलाकर इसमें पापड़ी तोड़ लें।
- इसके बाद इसमें मीठी चटनी, हरे धनिए की चटनी, भुना हुआ जीरा, अनारदाना, लाल मिर्च पाउडर और बारीक कटा प्याज डाल दें।
- अब ऊपर से सेव डालकर इसका स्वाद लें।

PC: lifeberrys


Related News