इंटरनेट डेस्क। खिचड़ी हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। खिचड़ी कई चीजों से बनाई जा सकती है। आज हम आपको घर पर ही ओट्स की स्वादिष्ट खिचड़ी बनाने की विधि बताने जा रहे हैंं। जो स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर होती है। इसका स्वादि आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में ले सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत ही आसान होता है।

खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
ओट्स - तीन कप
हरी मूंग भिगोई हुई - दो कप
मिक्स दाल - दो कप
प्याज - दो
लाल मिर्च पाउडर - आधा टी स्पून
धनिया पत्ती - चार टेबल स्पून
फूल गोभी - दो कप
राई - दो टी स्पून
जीरा - दो टी स्पून
हींग - दो चुटकी
हल्दी - आधा टी स्पून
टमाटर - चार
हरा प्याज - एक कप
हरी मिर्च - चार
देसी घी - चार टी स्पून
तेल - चार टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार

इस विधि से बना लें आप ओट्स की खिचड़ी
-सबसे पहले कुकर में तेल गर्म कर इसमें जीरा चटका लें।
- अब इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर पका लें।
- प्याज पकने के बाद इसमें टमाटर एक मिनट तक भूनें।
-अब फूलगोभी, मटर, गाजर का इसमें पका लें।
-इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च को भूनें।
- अब इसमें मूंग और मिक्स दाल (अरहर, चना) मिला लें।
-अन्त में सारी सामग्रियों में ओट्स डालकर दें।
- अब इसमें सामग्रियों के अनुपात में लगभग तीन गुना पानी डालकर दो सीटियां आने तक पका लें।
- अब गैस बंद कर दें।
- अब एक कड़ाही में घी गर्म कर एक चुटकी हींग का छौंक लगाकर इसे खिचड़ी में डाल दें। इस प्रकार से आपकी ओट्स खिचड़ी बन जाती है।

PC: lifeberrys

Related News