इंटरनेट डेस्क। देश में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग इन दिनों ज्यादा ठंडी ड्रिंक का सेवन करना पसंद करते हैं। आपको आज हम एक ऐसी ड्रिंक घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुंत ही लाभकारी है। ये इम्यूनिटी बूस्ट करती है। आज हम आपको घर ही लीची की स्वादिष्ट शरबत बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस हेल्थ ड्रिक का स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। आप वीकेंड पर ये स्वादिष्ट शरबत घर पर बना सकते हैं। परिवार के सभी लोगों का दिल ये शरबत जीत लेगा। ये सेहत के लिए कई प्रकार से बहुत ही लाभकारी होता है।

जरूरी सामग्री:
लीची - चार कप
चीनी - स्वादानुसार
काला नमक - दो टी स्पून
आइस क्यूब्स
नींबू - चार
पुदीना पत्ती
पानी - आठ ग्लास

इस प्रकार से बना लें लीची का शरबत:
- सबसे पहले लीची को छील कर इसके अंदर का पल्प निकालकर एक बाउल में जमा कर लें।
- अब मिक्सर जार में पल्प को डालकर इसमें पुदीना पत्ती, चीनी और काला नमक मिला लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे ब्लैंड करना होगा।
- आप लीची के पल्प को पतला और स्मूद होने तक ब्लैंड कर लें।
- अब एक बर्तन में छन्नी से लीची के शरबत को छान लें।
- अब इस शरबत को कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें।
- आप आइस क्यूब्स डालकर इस शरबत का स्वाद ले लें।

PC: lifeberrys

Related News