इंटरनेट डेस्क। आलू की सब्जी का स्वाद तो आप कई बार चख चुके होंगे, लेकिन क्या कभी आपने आलू के अचार का स्वाद लिया है। आज हम आपको घर पर ही इसे आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। कई चीजों से इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

जरूरी सामग्री:
- दस आलू
- दो छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- दो छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- दो छोटा चम्मच हल्दी
- चार छोटा चम्मच राई
- सरसो का तेल
- नमक स्वादानुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
- सबसे पहले आलुओं को प्रेशर कूकर में पांच सीटियां लगाकर उबाल लें।
- अब आलू को काट लें।
- अब एक बर्तन में आलू, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, हल्दी, राई और नमक मिला लें।
- इसके बाद तेज आंच में एक पैन में तेल को धुंआ निकलने तक गर्म कर लें।
- अब तेल को ठंडा कर आलू के मिश्रण में डाल दें।
- अब इस मिश्रण को 2-3 दिन तक धूप में रख दें।
-इस प्रकार से आपका आलू का अचार बन जाता है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News