pc: abvlive

क्या आप गैस सिलेंडर लेने जा रहे हैं लेकिन आपको नहीं पता है कि इसकी कीमत क्या है? तो ज्यादा कीमत देने से बचने के लिए ये जान लेना जरूरी है कि आपके आस पास गैस सिलेंडर कितने में मिल रहा है।


खास कर अगर आप मिट्टी के चूल्हे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो गैस सिलेंडर के बारे में कई बार जानकारी नहीं होती है। साथ ही इसकी कीमतों में उतार चढ़ाव होते रहते हैं। कभी कीमत बढ़ जाती है तो कभी-कभार इसकी कीमत कुछ कम भी कर दी जाती है।

आप ये आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके आसपास गैस सिलेंडर की आधिकारिक रेट क्या है?

इसके लिए आपको सबसे पहले इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस लिंक https://www.iocl.com/pages/indane-cooking-gas-overview के जरिए अपने लोकल डीलर का पता कर सकते है।

pc: Paytm

आपको इसके बाद 2 ऑप्शन दिखाई देंगे। इसके अंदर आपको कैटिगरी सिलेक्ट करनी होगी। दूसरे ऑप्शन में आपको एरिया का पिन कोड डालना होगा।

जैसे ही आप अपने एरिया का पिन कोड डालेंगे आपके सामने मौजूद सभी लोकल डीलर्स आ जाएंगे। इनमें से जो डीलर आपका है आपको उसका नंबर और डिटेल मिल जाएगी। आप यहाँ से कीमतों के बारे में जानकारी ले सकते हैं या फिर आप ऑफिस विजिट भी कर सकते हैं।

Follow our Whatsapp Channel for latest News​

Related News