इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में लोगों को कई प्रकार की स्वादिष्ट डिश का स्वाद लेना पसंद होता है। आज हम आपको सरसों-पालक कटलेट बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

जरूरी सामग्री:
- 6 कप पालक कटा
- 6 कप सरसों कटी
- 2 छोटा टुकड़ा अदरक
- 2 हरीमिर्च कटी
-6 ब्रैडस्लाइस
- डेढ़ कप पनीर
- 6 बड़े चम्मच मक्खन
- नमक स्वादानुसार

इस प्रकार से कर लें तैयार:
- सबसे पहले पालक और सरसों को स्टीम कर इसमें अदरक और हरीमिर्च मिलाकर पीस लें।
- अब ब्रैडस्लाइस का चूरा कर लें।
- अब आपको एक बर्तन में ब्रैड चूरा, पनीर, पालक व सरसों का पेस्ट और नमक मिलाकर टिकियां बनानी होगी।
-अब आप तवे पर मक्खन गर्म कर टिकिया को सेंक लें।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News