pc: indiatv

सेवई कस्टर्ड फालूदा उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय है। गर्मियों के दौरान गर्मी से राहत पाने के लिए लोग सेवई कस्टर्ड फालूदा का आनंद लेते हैं या कभी-कभी फालूदा कुल्फी का विकल्प चुनते हैं। ये न केवल पेट को ठंडा रखते हैं बल्कि ताजगी का अनुभव भी कराते हैं। आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानें सेवई कस्टर्ड फालूदा कैसे आप घर पर बना सकते हैं।

सेवई कस्टर्ड फालूदा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

घी
सेवई
दूध
कस्टर्ड पाउडर
चीनी
कटे हुए फल
भीगे हुए सब्जा के बीज

सेवई कस्टर्ड फालूदा बनाने की विधि:

- एक पैन में घी गर्म करें और उसमें सेवई भून लें।
- फिर इसमें दूध डालकर पकाएं।
- इसी बीच 1 कप दूध में कस्टर्ड पाउडर मिला लें।
-थोड़ा सा मिल्क पाउडर डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- अब इस दूध को सेवई में मिलाएं और अच्छी तरह गाढ़ा होने दें।
-थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छे से पकाएं।
-जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें।
-इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें।
-सब्जा के बीजों को एक कटोरे में भिगो दें।
-पपीता, सेब और अनार के दानों को काट कर तैयार रख लीजिये।
ठंडी सेवई कस्टर्ड फालूदा को कटे हुए फलों और भीगे हुए सब्जा बीजों से सजाकर परोसें। ताज़ा स्वाद का आनंद लें!

Related News