इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक सूप बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में बहुत ही उपयोगी है। आज आपको मटर सूप बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये सेहत के लिए लाभकारी होता है।

जरूरी सामग्री:
- तेल तीन बड़ा चम्मच
- प्याज तीन (बारीक कटा हुआ)
- लहसुन तीन बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च छह
- धनिया
- गरम मसाला
- हरे मटर छह कप
- काली मिर्च पाउडर
- ताजा क्रीम
- नींबू का रस
- पानी

इस विधि से बना लें आप:
- एक पैन में तेल गरम कर इसमें प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया फ्राई कर इसमें
हरे मटर पका लें।
- अब आप इस मिश्रण को ठंडा कर मिक्सी में स्मूद पेस्ट बना लें।
- अब इसे एक बार फिर से पैन में पानी डालकर पका लें।
- अब इसमें काली मिर्च, गरम मसाला व कीम मिला लें।
-अन्त में आप इसमें नींबू का रस मिलाकर स्वाद लें।

PC:lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News