इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग मकर संक्रांति के मौके पर घर पर ही स्वादिष्ट मिठाई बनाने का प्लान कर रहे हैं। आज हम आपको बादाम की बर्फी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इसे आप मकर संक्रांति पर बना सकते हैं।

जरूरी सामग्री:
आधा किलो: बादाम
दो कप: चीनी
दो कप: दूध
चांदी का वर्क

इस विधि से बना लें आप:
-सबसे पहले आपको ब्लैंडर में दूध के साथ बादाम को महीन पीसना होगा।
- अब पैन में पिसे हुए पेस्ट को डालकर उसमें चीनी धीमी आंच पर मिलाना होगा।
- अब इसे पेस्ट हल्का ठंडा होने के लिए रख दें।
- अन्त में इसे चिकनी थाली में फैलाकर चांदी का वर्क लगाएं।
-अब इच्छानुसार आकर में इसे काट लें।
-इस प्रकार से आपकी बादाम बर्फी बन जाती है।

PC: madhuseverydayindian

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News