इंटरेनट डेस्क। लौकी की सब्जी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। क्या आपने कभी लौकी के छिलकों की सब्जी का स्वाद लिया है? आज हम आपको ये सब्जी घर पर आसानी से बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

जरूरी सामग्री:
लौकी- 2
हरी मिर्च - 2
बेसन- 2
लाल मिर्च पाउडर - 1
धनिया पाउडर - 1
हल्दी पाउडर - 1
अमचूर पाउडर - 1
अजवाइन - 1
- चुटकीभर हींग
हरा धनिया- 2 टीस्पून
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार

इस प्रकार से बना लें आप:
- सर्वप्रथम लौकी के छिलकों को पतले लंबे आकार में काटना होगा।
- अब कड़ाही में तेल गरम कर इसमें हींग और अजवाइन को चटका दें।
- अब लौकी के छिलके डालकर इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिला मिला लें।
- अब थोड़ा पानी डालकर छिलकों केा सॉफ्ट होने तक पका लें।
- अब बेसन और पानी डालकर दोबारा इसे पांच मिनट तक पका लें।
- अब इसमें अमचूर पाउडर डाल दें।
-ऊपर से धनिया डाल दें।
- इस प्रकार से आपकी लौकी के छिलके की सब्जी बन जाती है।

PC: lifeberrys

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News